लेटेस्ट न्यूज़

यूपी: दोस्त की भाभी से अवैध संबंध रखने पर युवक की हत्या, 3 भाइयों ने मिलकर किया मर्डर

मेरठ के सरधना क्षेत्र में 6 दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने 30 अगस्त को खुलासा किया. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

मेरठ के सरधना क्षेत्र में 6 दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने 30 अगस्त को खुलासा किया. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीनों आरोपी सगे भाई हैं.

बता दें कि 25 अगस्त को मेरठ के सरधना में साकिब नाम के युवक की निर्मम हत्या की गई थी. साकिब के हाथ बांधकर चाकू से मारकर हत्या की गई थी. इस हत्याकांड का एसपी देहात ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है.

पहले घर बुलाया फिर की निर्मम हत्या

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि साकिब का प्रेम प्रसंग अपने ही दोस्त तालिब की भाभी तबस्सुम के साथ था. साकिब का तालिब के घर आना-जाना था. इसी बीच साकिब के संबंध तालिब के भाई बिलाल उर्फ भोला की पत्नी तबस्सुम के साथ हो गए थे. इसकी भनक तालिब को लग गई थी.

केशव कुमार ने आगे बताया कि तालिब ने अपने भाई बिलाल को इस संबंध के बारे में बताया, जिस पर बिलाल ने अपने भाई तालिब और आजम और उसकी पत्नी के साथ मिलकर साकिब को मारने की योजना बनाई. योजना के तहत साकिब को घर बुलाया गया और अजीम उसे नवागढ़ी पर लेकर गया, जहां योजनाबद्ध तरीके से तीनों भाइयों ने मिलकर साकिब की बेरहमी से हत्या कर दी.

एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, आरोपियों ने साकिब के दोनों हाथ पीछे से बांधकर गला रेत दिया और शरीर में काफी बार चाकू से वार किया. आरोपियों ने साकिब के मोबाइल को तोड़ कर घटनास्थल के पास ही फेंक दिया. फिर सबूत मिटाने के उद्देश्य से घटना के समय पहने कपड़े और छुरी को अलग-अलग स्थानों पर छुपा दिया.

2 साल पहले भी ऐसे ही हत्याकांड को दिया था अंजाम

2 साल पहले भी ऐसे ही हत्याकांड को अंजाम देने में बिलाल का नाम सामने आया था. एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि साल 2019 में भी बिलाल ने मोहसिन नाम के एक युवक की हत्या की थी, जहां मृतक मोहसिन के भी बिलाल की पत्नी से अवैध संबंध थे. उस मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपी बिलाल के खिलाफ केस दर्ज किया था.