संभल: जेवर और कैश लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, सीसीटीवी में कैद हो गया ये नजारा
संभल जिले में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 4 महीने पहले ही शादी हुई थी. शादी के…
ADVERTISEMENT

संभल जिले में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 4 महीने पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद दुल्हन ससुराल में रह रही थी. उसने परिवार को खाना-दूध में नशीली गोलियां डालकर दे दी और घर में रखे लाखों के जेवर व कैश लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. सुबह जब परिवार को होश आया तो आलमारी खुली थी. गहने और कैश गायब थे. बालकनी से बंधी हुई साड़ी बाहर लटकी हुई थी.