मेरठ: दो साल के अफेयर के बाद हुआ ब्रेकअप, प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर की खुदकुशी
Meerut News: मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में रविवार को हुई प्रेमी-प्रेमिका की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है.…
ADVERTISEMENT

Meerut News: मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में रविवार को हुई प्रेमी-प्रेमिका की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस का दावा है कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि प्रेमी का प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया था, जिससे वह दुखी था और इसके चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमी ने वारदात से कुछ घंटे पहले मोबाइल ही ब्रेकअप से दुखी होने का स्टेटस भी लगाया था. ऐसी खबर है कि युवती किसी और युवक से बात कर रही थी, जिसके चलते प्रेमी और प्रेमिका में विवाद हुआ.