लेटेस्ट न्यूज़

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी और दोनों सालों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, पड़ रहे छापे

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उनके दोनों साले अनवर रजा तथा आतिफ उर्फ सरजील रजा के खिलाफ मऊ के दक्षिण टोला थाने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उनके दोनों साले अनवर रजा तथा आतिफ उर्फ सरजील रजा के खिलाफ मऊ के दक्षिण टोला थाने में पहले से दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में उनके द्वारा जमानत नहीं कराए जाने के बाद मऊ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी किया है. इसके बाद मऊ जनपद की तीन थानों की फोर्स मुख्तार अंसारी की पत्नी और उनके दोनों सालों की गिरफ्तारी के लिए गाजीपुर जनपद में उनके निवास और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि लखनऊ की कोर्ट ने मुख्तार अंसरी के विधायक बेटे अब्बास के खिलाफ पहले ही एनबीडब्ल्यू जारी किया है. अब्बास की खोज में लखनऊ पुलिस पहले ही छापेमारी कर रही है.