अतीक का बेटा असद कैसे हुआ था ट्रेस? UPSTF के ADG अमिताभ यश ने बताई एनकाउंटर की पूरी कहानी
माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हो चुकी है. अतीक की पत्नी शाइस्ता, बमबाज गुड्डू मुस्लिम समेत 2 अन्य शूटर अभी…
ADVERTISEMENT

माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हो चुकी है. अतीक की पत्नी शाइस्ता, बमबाज गुड्डू मुस्लिम समेत 2 अन्य शूटर अभी भी पुलिस और एसटीएफ की पकड़ से फरार हैं. अतीक का पूरा काला साम्राज्य मिट्टी में मिल चुका है. पहले यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे और उमेश पाल शूटआउट के आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. इस दौरान असद के साथ शूटर गुलाम को भी एसटीएफ ने मार गिराया था. इसके बाद अतीक और अशरफ की भी पुलिस अभिरक्षा के दौरान हत्या कर दी गई.