लेटेस्ट न्यूज़

जेलर को धमकाने के मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, मिली 7 साल की सजा, लगा जुर्माना

Mukhtar Ansari news: जेलर को धमकाने के एक मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी को 7 साल की सजा का ऐलान हुआ है. इलाहाबाद हाई कोर्ट…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mukhtar Ansari news: जेलर को धमकाने के एक मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी को 7 साल की सजा का ऐलान हुआ है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने जेलर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को दोषी करार दिया. मुख्तार को 7 साल की कैद के साथ 37 हजार रुपये जुर्माने की भी सजा मिली है. जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने यह आदेश राज्य सरकार की अपील को मंजूर करते हुए पारित किया.