UPTak Baithak Logo

देवरिया पुलिस ने कहा- प्रेम यादव को नहीं आया था कोई कॉल, अब मृतक की पत्नी ने किया बड़ा दावा

देवरिया जिले में 2 अक्टूबर को एक ही परिवार के 5 समेत कुल 6 लोगों की हत्या मामले में दिन प्रतिदिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं. मृतक प्रेम यादव की पत्नी का दावा है कि घटना वाले दिन उनके पति के पास कॉल आया था, जबकि पुलिस इस दावे को खारिज कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria News: देवरिया जिले में 2 अक्टूबर को एक ही परिवार के 5 समेत कुल 6 लोगों की हत्या मामले में दिन प्रतिदिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं. बता दें कि यहां जमीनी विवाद के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की हत्या के बाद उनके पक्ष के लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर हमला बोल दिया था. इसके बाद हुए संघर्ष में सत्यप्रकाश, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की नृशंस हत्या कर दी गई थी. वहीं, प्रेम यादव की पत्नी का दावा है कि उनके पति को सत्यप्रकाश दुबे के पक्ष की ओर से फोन कर बुलाया गया था. मगर पुलिस प्रेम यादव की पत्नी के इस दावे को खारिज कर रही है. पुलिस के अनुसार, प्रेम की CDR खंगालने के बाद पता चला है कि 2 अक्टूबर की सुबह उनके पास कोई कॉल नहीं आया था. अब इस मामले में फिर एक बार प्रेम की पत्नी ने बयान दिया है.