बांदा में अपराधियों को नहीं है पुलिस का खौफ? घर में सो रही दलित युवती की गला रेतकर हत्या
Banda News Hindi: यूपी के बांदा में एक दलित युवती का धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना से…
ADVERTISEMENT
Banda News Hindi: यूपी के बांदा में एक दलित युवती का धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय एक युवती घर में सो रही थी. उसी दौरान कथित तौर पर खेत की तरफ से आकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने बेटी का शव देखा तो उनके होश उड़ गए, चीख पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.