लेटेस्ट न्यूज़

चंदौली: बिहार से यूपी में तस्करी का तंत्र! पुलिस ने ऐसे पकड़ी 50 लाख की हेरोइन, दो अरेस्ट

Chandauli crime news: एक तरफ जहां बिहार में शराबबंदी के बाद अक्सर उत्तर प्रदेश के रास्ते शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. वहीं…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Chandauli crime news: एक तरफ जहां बिहार में शराबबंदी के बाद अक्सर उत्तर प्रदेश के रास्ते शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. वहीं दूसरी तरफ बिहार से उत्तर प्रदेश में हेरोइन की तस्करी का मामला सामने आया है. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने नारकोटिक्स और ड्रग्स की तस्करी की रोकथाम को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अलग से नारकोटिक्स थानों की स्थापना करने के भी निर्देश जारी किए गए थे. मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की इस सख्ती का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी उस वक्त दिखा जब यहां की धीना पुलिस और स्वाट टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए कीमत की हेरोइन के साथ दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया.