लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: हाईवे पर मिला महिला का सिर कुचला हुआ शव, दरिंदगी की सभी हदें पार, पुलिस ने ये कहा

Banda News: यूपी के बांदा में नेशनल हाईवे पर एक महिला का सिर कुचला, पैर फटा और हाथ का अंगूठा कटा हुआ शव बरामद हुआ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Banda News: यूपी के बांदा में नेशनल हाईवे पर एक महिला का सिर कुचला, पैर फटा और हाथ का अंगूठा कटा हुआ शव बरामद हुआ है. पुलिस को जैसे ही अधेड़ महिला के शव की जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई. तत्काल आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. बता दें कि पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है, क्योंकि पहचान छिपाने के लिए महिला के सिर को बुरी तरह कुचला गया है. शव को पहचानने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है महिला के हाथ में ‘राम राम अजय’ नाम का टैटू भी बना हुआ है.