लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आज कई जिलों में होगी जमकर बारिश... मौसम विभाग ने इन 40 से ज्यादा जनपदों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: आज 26 जून को यूपी के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है. लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार आज आगरा, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं. खबर में देखिए आगामी दिनों का पूरा वेदर फोरकास्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं. मौसम विभाग (मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ) के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मॉनसून राज्य के कुछ और हिस्सों में अपनी दस्तक दे देगा. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के दोनों संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे कुछ जिलों के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि मौसम विभाग ने आज (26 जून) भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.