लेटेस्ट न्यूज़

बांदा में सुहागरात के दिन दुल्हन पर शक करना पति को पड़ा भारी, नवविवाहिता पहुंच गई पुलिस के पास

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी की सुहागरात पर पति को नई नवेली दुल्हन के चरित्र…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी की सुहागरात पर पति को नई नवेली दुल्हन के चरित्र पर शक कर उसे प्रताड़ित करना भारी पड़ गया. इतना ही नहीं, विवाद शादी के फेरे के बाद से कार की डिमांड को लेकर शुरू हुआ. किसी तरह विदाई हुई. कुछ दिन बाद पति, नवविवाहिता को गुजरात ले गया, जहां नवविवाहिता, अपने पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध और एक बच्चा देखकर हैरानी में पड़ गई. जब उसने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया.