लेटेस्ट न्यूज़

बहराइच: भैया दूज पर बहन मांग रही थी उपहार, सिरफिरे भाई ने गर्दन पर वार कर छत से फेंक दिया

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना क्षेत्र फखरपुर इलाके से रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना निकल कर सामने आई है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना क्षेत्र फखरपुर इलाके से रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना निकल कर सामने आई है. आरोप है कि यहां भैया दूज के त्योहार पर बहन को उपहार देने की जगह भाई ने उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया और बहन को उठाकर छत के नीचे फेंक दिया. इसके बाद बेहद नाजुक अवस्था में बालिका को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया.