'पलंग टुटेला' गाने में खेसारी संग रोमांस करती दिख रही ये एक्ट्रेस कौन है? फैंस को पसंद आ रही दोनों की जोड़ी
'पलंग टुटेला' गाना 20 जुलाई 2024 को SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, और कुछ ही समय में इसने 9 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए.
ADVERTISEMENT

Khesari song
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'पलंग टुटेला'ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया. यह गाना उनकी सुपरहिट फिल्म 'रंग दे बसंती' का हिस्सा है और इसमें खेसारी की रोमांटिक जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस गाने में खेसारी के साथ नजर आ रही भोजपुरी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि खूबसूरत रति पांडेय हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है.
