17 साल छोटी एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग टीआरपी किंग पवन सिंह ने लाफ्टरशेफ में जमकर लगाए ठुमके
Pawan Singh and Isha Malviya: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह टीआरपी किंग बन गए हैं. पवन सिंह को उनके फैंस बहुत जल्द कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में देखेंगे. पवन सिंह को लाफ्टरशेफ में बतौर गेस्ट इंवाइट किया है. इस शो से पवन सिंह की पहली झलक सामने आई है. इसमें वह ईशा मालवीय संग डांस करते हुए दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Pawan singh and Isha
Pawan Singh in the Laughter Chef: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की डिमांड काफी बढ़ चुकी है. यही वजह है कि अब वह भोजपुरी सिनेमा के अलावा बॉलीवुड और टीवी शो में भी नजर आने लगे हैं. हाल ही में पवन सिंह पॉपुलर टीवी शो लाफ्टरशेफ में पहुंचे थे. इस दौरान वह टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) संग जमकर ठुमका लगाते नजर आए. बता दें कि लॉफ्टरशेफ के इस खास एपिसोड को अभी रिलीज नहीं किया गया है. अभी सिर्फ इसकी एक झलक शेयर की गई है जिसके बाद से फैंस को इस स्पेशल एपिसोड के रिलीज होने का इंतजार है.