लेटेस्ट न्यूज़

राजा जी के दिलवा...नाराज शिवानी सिंह को मनाते दिखे पवन सिंह, गानें में दिखी दोनों की गजब केमिस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा के बेताज बादशाह पवन सिंह का गाना  राजा जी के दिलवा फैंस का फेवरेट है.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh and Shivani singh
Pawan Singh and Shivani singh
social share
Google CTA

Pawan Singh Superhit Song: भोजपुरी सिनेमा के बेताज बादशाह पवन सिंह का गाना राजा जी के दिलवा फैंस का फेवरेट है. इस गाने में पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ नाराजगी और मनाने का मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद है. इस गाने में पवन सिंह और सिंगर शिवानी सिंह ने नटखट अंदाज में गाया है. दोनों सिंगर की जुगलबंदी बेहद शानदार है. "राजा जी के दिलवा" 2024 में डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और देखते ही देखते यह गाना वायरल हो गया. पवन सिंह और शिवानी सिंह की जोड़ी ने इस गाने को अपनी दमदार गायिकी से सजाया है. जबकि आशुतोष तिवारी के लिखे बोल और प्रियांशु सिंह का म्यूजिक इसे एक परफेक्ट डांस नंबर बनाते हैं. गाना रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है और अब तक 232 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है.