Karakat Seat Prediction: काराकाट सीट पर चलेगा पवन सिंह की पत्नी ज्योति का जादू, पत्रकारों ने बताया कौन जीत सकता है चुनाव
बिहार की काराकाट विधानसभा पर वोटिंग पूरी हो चुकी है. 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. काराकाट सीट पर जदयू की ओर से महाबली सिंह हैं. वहीं CPI-ML के डॉ. अरुण कुमार और पवन सिंह की पत्नी ज्योति निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं.
ADVERTISEMENT

pawan singh and jyoti singh
Karakat Seat Prediction: बिहार की काराकाट विधानसभा पर वोटिंग पूरी हो चुकी है. 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. काराकाट सीट पर जदयू की ओर से महाबली सिंह हैं. वहीं CPI-ML के डॉ. अरुण कुमार और पवन सिंह की पत्नी ज्योति निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. बता दें कि ज्योति सिंह की वजह से ये सीट काफी चर्चा में रही है. ज्योति सिंह ने इस चुनाव में काफी जोर शोर से प्रचार-प्रसार भी किया था. ऐसे में जब काराकाट में मतदान खत्म हो गया है तो हमारे सहयोगी बिहार Tak ने यहां के वरिष्ठ पत्रकारों से बात की और जाना कि इस बार यहां की जनता के मन में क्या है और उसने किस पर भरोसा जताया है.