लेटेस्ट न्यूज़

काजल त्रिपाठी का नया गाना'झुमकवा राजा तूर दिहले' रिलीज...एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस फिदा

Bhojpuri Cinema News: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और धमाकेदार लोकगीत ने दस्तक दी है. सिंगर राजनंदनी और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की जोड़ी वाला नया गाना 'झुमकवा राजा तूर दिहले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ है.

ADVERTISEMENT

Kajal Tripathi New Song
Kajal Tripathi New Song
social share
Google CTA

Bhojpuri Industry News: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और धमाकेदार लोकगीत ने दस्तक दी है. सिंगर राजनंदनी और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की जोड़ी वाला नया गाना 'झुमकवा राजा तूर दिहले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. 

'झुमकवा राजा तूर दिहले' एक ट्रेडिशनल भोजपुरी लोकगीत है जिसमें देसी ठाठ और आधुनिक बीट्स का शानदार मिक्स है.इस गाने को राजनंदनी ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है. जबकि काजल त्रिपाठी ने अपने हुस्न और अदाकारी से वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं. गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

 

इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'यह गाना हसबैंड वाइफ की मीठी नोकझोक पर बनाया गया है. इस गाने को  शूट करते हुए  मुझे बहुत मजा आया. इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है. मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद हमेशा देते रहिए. आप सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद.

 

 

इस गाने को लेकर राजनंदनी ने कहा कि 'यह गाना गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है. यह गाना बहुत ही बढ़िया बनाया गया है. इसे ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है. इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद.'

 

 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'झुमकवा राजा तूर दिहले' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने मधुर आवाज में गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदाकारी की है. उनके हसबैंड के रोल में जानू यादव ने शानदार परफॉर्म किया है. इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है.  वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं. डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.