लेटेस्ट न्यूज़

आम्रपाली के निरहुआ संग रिश्ते पर उनकी पत्नी का रिएक्शन कैसा होता है? भोजपुरी स्टार ने पहली बार खुद बताई सच्चाई

यूपी Tak के स्पेशल पॉडकास्ट शो 'यूपी की बात' में अपने और आम्रपाली के रिश्ते को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि आम्रपाली और उनके बीच सिर्फ दोस्ती है. इस दौरान जब निरहुआ से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी मनसा देवी को अफेयर की खबरों से फर्क नहीं पड़ता.

ADVERTISEMENT

Nirahua and Amrapali
Nirahua and Amrapali
social share
google news

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली के बीच की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है. लोग उनकी फिल्मों को देखना भी पसंद करते हैं. यही वजह है कि निरहुआ अपनी ज्यादातर फिल्में आम्रपाली के साथ ही करते हैं. ऐसे में लोग दोनों के रिश्ते पर भी सवाल खड़ा करते हैं. कुछ आम्रपाली को निरहुआ की पत्नी कहते हैं तो कुछ गर्लफ्रेंड बताते हैं. लेकिन निरहुआ आम्रपाली को अपना सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताते हैं. लेकिन क्या निरहुआ की पत्नी मनसा देवी को दोनों की लिंकअप की खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है? भोजपुरी एक्टर ने इसे लेकर बात करते हुए बताया है कि आखिर उनकी पत्नी क्या सोचती हैं. इसके साथ ही निरहुआ ने ससुराल से जुड़ा मजेदार किस्सा भी शेयर किया है जब खुद उनके ससुराल वालों ने आम्रपाली भौजी जिंदाबाद के नारे लगाए थे.