2 महीने में ही आम्रपाली दुबे ने घटा लिया वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हो रहा हैरान
बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे का बदला अंदाज इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है. कभी बॉडी-शेमिंग का सामना करने वाली अभिनेत्री ने महज दो महीने में ऐसा फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन किया कि गौहर खान भी उनकी मुरीद हो गईं.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी सिनेमा की चहेती अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में अपने ग्लैमर, स्टाइल और जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. कभी वजन को लेकर बॉडी-शेमिंग का सामना करने वाली आम्रपाली ने महज दो महीने में खुद को ऐसा निखारा है कि आज उनके नए लुक की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. यहां तक कि गौहर खान भी उनकी सादगी की कायल हो गई हैं और सलमान खान भी गेम पर उनकी राय को खासा महत्व देते हैं.
‘आलू की बोरी’ वाले तंज से फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन तक
बिग बॉस के घर के भीतर आम्रपाली का सफर किसी फिल्मी कहान से कम दिलचस्प नहीं रहा. शो के दौरान कंटेस्टेंट माही विज ने गेमप्ले पर सवाल उठाते हुए आम्रपाली को ‘आलू की बोरी’ कह दिया था. इस टिप्पणी के बाद घर के बाहर और सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग को लेकर तीखी बहस छिड़ गई थी जहां दर्शकों ने इसे उनके शरीर पर सीधा निशाना माना. हालांकि आलोचनाओं और टिप्पणियों के बीच आम्रपाली ने न तो अपना आपा खोया और न ही हार मानी.उन्होंने शांत रवैये और आत्मविश्वास के साथ खुद पर काम किया और मात्र दो महीने के भीतर अपने वजन व लुक में ऐसा बदलाव लाया कि देखने वाले हैरान रह गए.
स्टाइल, स्क्रीन प्रेजेंस और फैंस का प्यार
आम्रपाली का यह बदलाव सिर्फ फिजिकल फिटनेस तक सीमित नहीं है बल्कि उनके आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस में भी साफ झलकता है. शो में उनके स्टाइलिश अंदाज और बदलते लुक को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर पसंद कर रहे हैं. पहले जहां उन्हें बढ़ते वजन को लेकर ताने सुनने पड़ते थे, वहीं अब उनकी खूबसूरती और फिटनेस की मिसाल दी जा रही है.
गौहर खान की तारीफ और सलमान खान का भरोसा
बिग बॉस के घर में आम्रपाली की मौजूदगी और उनकी सादगी ने बाकी लोगों का भी ध्यान खींचा है. गौहर खान तक उनकी सादगी की मुरीद नजर आईं. वहीं शो के होस्ट सलमान खान भी खेल को लेकर आम्रपाली के नजरिए को काफी अहमियत देते हैं और उनकी राय जानने के लिए खासे उत्सुक दिखते हैं. कुल मिलाकर तानों और विवादों से आगे बढ़कर आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 में अपनी अलग पहचान और दमदार छाप छोड़ दी है.
