UPTak Baithak Logo

लाइमलाइट से दूर रहकर भी खूब चर्चा में रहती हैं खेसारी लाल यादव की पत्नी, जानिए कौन हैं चंदा यादव

Khesari Lal Yadav Wife : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी लाइमलाइट से दूर रहकर सादा जीवन जीती हैं. संघर्ष के दिनों से लेकर सफलता की ऊंचाइयों तक उन्होंने हर कदम पर खेसारी का साथ दिया. जानिए कौन हैं चंदा देवी, क्या करती हैं और क्यों खेसारी लाल यादव अपनी कामयाबी का बड़ा श्रेय उन्हें देते हैं. उनकी सादगी और परिवार के प्रति समर्पण आज भी लोगों को प्रभावित करते हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/6

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उनकी इस कामयाबी के पीछे उनकी पत्नी चंदा देवी का भी बड़ा योगदान माना जाता है. चंदा हमेशा उनके कठिन समय में मजबूती से साथ खड़ी रहती है.
 

2

2/6

जहां खेसारी लाल यादव हमेशा कैमरों और फैंस के बीच नजर आते हैं, वहीं उनकी पत्नी चंदा देवी बेहद सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं. वे मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बहुत कम दिखाई देती हैं.
 

3

3/6

जब खेसारी लाल यादव अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब उनके सामने कई आर्थिक और व्यक्तिगत चुनौतियां थीं. उस दौर में चंदा देवी ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया. यही वजह है कि खेसारी कई बार अपनी पत्नी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बता चुके हैं.
 

4

4/6

खेसारी के शुरुआती दिनों में परिवार की जिम्मेदारियां और भविष्य की चिंताएं दोनों थीं. ऐसे समय में चंदा देवी ने बिना किसी शिकायत के परिवार को संभाला और हर कठिनाई का सामना किया. उनके सहयोग ने खेसारी को अपने सपनों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की.
 

5

5/6

चंदा देवी एक हाउसवाइफ हैं. वे अपना पूरा समय घर और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में लगाती हैं. बच्चों की देखभाल और परिवार को संभालना उनकी प्राथमिकता है, जिससे खेसारी अपने काम पर पूरी तरह फोकस कर पाते हैं.
 

6

6/6

भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार की पत्नी होने के बावजूद चंदा देवी को सादगी पसंद हैं. वे ग्लैमर की दुनिया से दूर रहकर सामान्य जीवन जीना पसंद करती हैं. उनका यही स्वभाव उन्हें खेसारी के फैंस के बीच भी खास बनाता है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)