लेटेस्ट न्यूज़

क्या 2024 में बीजेपी के टिकट पर गाजियाबाद से लड़ेंगे चुनाव? कुमार विश्वास ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश में 2024 के चुनावों को लेकर तमाम सियासी दावे-प्रतिदावे अभी से ही हवा में तैरने लगे हैं. यूपी पर सबकी नजर इसलिए भी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में 2024 के चुनावों को लेकर तमाम सियासी दावे-प्रतिदावे अभी से ही हवा में तैरने लगे हैं. यूपी पर सबकी नजर इसलिए भी है क्योंकि यहां की 80 लोकसभा सीटें ही तय करेंगी कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे या केंद्र की राजनीति में कोई नया सूरज जगमगाएगा. यूपी कितना अहम है इस बात को ऐसे भी समझा जा सकता है कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम के तहत होने वाली बैठक में सबकी निगाहें अखिलेश यादव की भी तरफ हैं कि आखिर वह गठबंधन को लेकर क्या फैसला करेंगे. इस बीच यूपी की सियासत में मशहूर कवि कुमार विश्वास को लेकर भी कुछ चर्चाएं जोर-शोर से चल रही है.