लेटेस्ट न्यूज़

Point Blank : एंबुलेंस में सवारी भरने के चक्कर में चली गई महिला की जान!

ADVERTISEMENT

Point Blank : एंबुलेंस में सवारी भरने के चक्कर में चली गई महिला की जान!

social share
Google CTA

यूपी की स्वास्थय व्यवस्था का हाल देखिए आरोप है कि चंद पैसों के लिए सरकारी एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ गई. प्वाइंट ब्लैंक के आज के एपिसोड में हम बात करेंगे रायबरेली की. रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के ममुनी गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार ने अपनी मां को खो दिया और बड़े आरोप लगाए हैं. इनका कहना है कि वो अपनी 70 साल की मां को लेकर बाइक से कहीं जा रहे थे और तभी आवारा सांड के अचानक आने से बैलेंस बिगडा और एक्सीडेंट हो गया जिसमें उनकी मां को गंभीर चोट आई. घायल मां को बचाने के लिए तुरंत प्रदीप ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को बुलाया फिर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र सलोन लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन जो एंबुलेस सलोन से रायबरेली लेकर जा रही थी उसकी लापरवाही भारी पड़ गई.