T-20 वर्ल्ड कप मैच के बीच सोशल मीडिया पर ये क्या करने लगी यूपी-दिल्ली और अहमदाबाद पुलिस, हर कोई हैरान
Team India historic win: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली, अहमदाबाद और यूपी पुलिस का मजेदार ट्विटर वॉर वायरल हो गया. जानिए कैसे जसप्रीत बुमराह के खौफ और बल्लेबाजों के धमाके ने क्रिकेट फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया.
ADVERTISEMENT
Team India historic win:भारतीय क्रिकेट की जीत का मतलब सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं बल्कि पूरे देश का एक सुर में जश्न मनाना है. कल अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों ने जब छक्कों की बरसात की तो सोशल मीडिया पर दिल्ली, अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच हुई मजेदार बातचीत वायरल हो गई. इस जीत ने साबित कर दिया कि भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि एक ऐसा जुनून है जो पूरे देश को जोड़ देता है.