मेरे खड़े एक भी सिपाही को अगर…मेरठ में सीओ अभिषेक तिवारी ने किसान संगठन के नेता को सुना दिया फिर ये हुआ
Meerut News: यूपी के मेरठ में सीओ अभिषेक तिवारी और किसान नेता के बीच हॉट टॉक हो गई. अब इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. जानिए दोनों के बीच हुआ क्या?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित शास्त्री नगर की सेंट्रल मार्केट पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे अवैध माना है और इसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं. इसको लेकर यहां के कारोबारियों में गुस्सा है और तमाम व्यापारी संगठन-किसान संगठन धरना दे रहे हैं. इसी बीच अब सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेता के बीच में बहस भी हो गई है. इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.