'ये सिर्फ जूते-चप्पल नहीं, संघर्ष की निशानी हैं...' NEET प्रोटेस्ट के बीच जंतर-मंतर से छात्रों ने बताई 20 जुलाई की घटना की पूरी कहानी
ADVERTISEMENT
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन में 20 जुलाई की घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने भगदड़ के दौरान छूटे जूते-चप्पल, चश्मे और अन्य सामान को निशानी के तौर पर संभालकर रखा है.
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. 20 जुलाई को हुए घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई के बाद अब प्रदर्शन स्थल पर उस दिन की यादें भी दिखाई दे रही हैं. प्रदर्शनकारियों ने भगदड़ के दौरान छूटे जूते-चप्पल, चश्मे, कैप और पानी की बोतलों को एक जगह जमा कर रखा है और इसे आंदोलन की निशानी बता रहे हैं.
