लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा वाले श्रीकांत त्यागी ने खतौली उपचुनाव में BJP के खिलाफ डाला डेरा, जमकर बोला हमला

ADVERTISEMENT

khatauli Byelection: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. जहां एक तरफ सपा-रालोद के कैंडिडेट (मदन भैया)…

social share
Google CTA

khatauli Byelection: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. जहां एक तरफ सपा-रालोद के कैंडिडेट (मदन भैया) से ना खुशहोकर अभिषक चौधरी ने बीजेपी जॉइन कर ली है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के लिए बखेड़ा उस समय खड़ा हो गया जब नोएडा वाले श्रीकांत त्यागी ने अपने समर्थको के साथ खतौली क्षेत्र में डेरा डाल दिया. इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी लगातार अपने समाज के लोगों से बीजेपी के खिलाफ मतदान करने की अपील कर रहे हैं.

आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी अपने समर्थकों के साथ खतौली विधानसभा के हर उस क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, जहां त्यागी समाज बड़ी तादाद में हैं. साथ ही श्रीकांत त्यागी अपने समाज के लोगों से बीजेपी के खिलाफ आगामी 5 दिसंबर को वोट करने की भी अपील कर रहे हैं.

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट 2013 के दंगों में दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की अयोग्यता से खाली हुई है. इस सीट पर मतदान 5 दिसंबर को होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी.

(श्रीकांत त्यागी ने क्या-क्या कहा, पूरी जानकारी हासिल करने के लिए ऊपर शेयर किए गए वीडियो को देखें.)

खतौली उपचुनाव में BJP उम्मीदवार के पति विक्रम सैनी को सिक्कों से तौला गया, देखें तस्वीर