लेटेस्ट न्यूज़

121 लोगों की जान लेने वाले हाथरस भगदड़ हादसे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है अपडेट

ADVERTISEMENT

Hathras Stampede Update: 2 जुलाई 2024 का वो काला दिन, चारों तरफ भगदड़, जमीन पर गिरी महिलाएं, मासूम बच्चों की चीखें! यूपी के हाथरस जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी.

social share
Google CTA

Hathras Stampede Update: 2 जुलाई 2024 का वो काला दिन, चारों तरफ भगदड़, जमीन पर गिरी महिलाएं, मासूम बच्चों की चीखें! यूपी के हाथरस जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी. ये भगदड़ नारायण साकार हरि उर्फ साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई. सूत्रों के मुताबिक, अब इस हादसे की न्यायिक जांच पूरी हो चुकी है और आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. 

सूत्रों के मुताबिक आयोग की रिपोर्ट में भोले बाबा को क्लीन चिट दी गई है. आयोजकों को हादसे का मुख्य दोषी ठहराया गया है. पुलिस प्रशासन की लापरवाही को भी जिम्मेदार माना गया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस हादसे की असली जिम्मेदारी सिर्फ आयोजकों और प्रशासन पर ही थी? SIT की रिपोर्ट की तरह, न्यायिक आयोग ने भी सत्संग करने वाले कथावाचक भोले बाबा को क्लीन चिट दे दी है. हालांकि सरकार जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है. 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हाथरस की घटना को लेकर कमेटी ने विधानसभा में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..." लेकिन बाबा को मिली क्लीन चिट ने विपक्ष को सरकार पर हमले का मौका दे दिया है.

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद करना बेकार है..." आपको बता दें कि आयोग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव भी दिए हैं. जिनके मुताबिक पुलिस अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण जरूरी करना होगा. आयोजकों को अनुमति की शर्तों का कड़ाई से पालन करना होगा. नियमों के उल्लंघन पर करवाई का प्रावधान होना चाहिए.

आयोग अपनी रिपोर्ट में भले ही आयोजकों और पुलिस को 121 लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहा हो लेकिन भोले बाबा को मिली क्लीन चिट इस पूरी जांच पर सवाल खड़े करती रहेगी.