लेटेस्ट न्यूज़

Lucknow Crime News: 18 मार्च की वो काली रात... दवा के बहाने घर से बुलाकर मौसा ने भांजी संग किया रेप, इस हाल में मिली बॉडी

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News: लखनऊ में रिश्तों का कत्ल! सगे मौसा कुलदीप ने 17 साल की भांजी के साथ रेप के बाद की हत्या. दवा दिलाने के बहाने ले जाकर वारदात को दिया अंजाम और रची अपहरण की झूठी कहानी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव नदी से बरामद किया.

social share
google news

Lucknow Crime News: लखनऊ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल की मासूम लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की पहचान लड़की के मौसा कुलदीप के रूप में हुई है. घटना की शुरुआत 18 मार्च की रात हुई जब कुलदीप ने लड़की को दवा लेने के बहाने घर से बाहर निकाला और वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने पुलिस को किडनैपिंग की झूठी कहानी बताई. लेकिन बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कर आरोपी का जुर्म उजागर कर दिया. लड़की का शव नग्न अवस्था में नदी से बरामद हुआ, जबकि उसके कपड़े कहीं और मिले.