लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: बच्चे का अपहरण करने के बाद गंगा नदी में फेंक कर हत्या करने के मामले में 4 गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur News) में 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के बाद गंगा नदी में फेंक कर हत्या करने के मामले में…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur News) में 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के बाद गंगा नदी में फेंक कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को फोटो भी जारी किया है.

पुलिस का कहना है कि जिस मोहल्ले में बच्चा रहता था, उसी मोहल्ले के रहने वाले 4 आरोपियों ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे रहमान के परिजनों से 6 लाख रुपये की फिरौती की भी मांग की थी. मामला मैकू पुरवा कैंट थाना क्षेत्र का है.

आरोपी बच्चे को मंगलवार रात को स्कूटी पर बिठाकर गंगा नदी के पास ले गए. वहां उन्होंने फिरौती मांगने का प्लान बनाया था. मगर वे थोड़ी देर बात डर गए और बच्चे को जिंदा ही गंगा नदी में फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस बच्चे का शव गंगा नदी में तलाश रही है. पुलिस ने आरोपी बबलू, अमित, समीर और अमिन को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे के घर के पास ही चारो युवक रहते हैं, इसलिए वहां पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है.

पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीम अभी गंगा नदी में बच्चे के शव की तलाश कर रही है.

Kanpur Tak: कानपुर पुलिस पर नाबालिग से रेप केस में सिपाही को बचाने का आरोप, जानें मामला