40 करोड़ की ज्वेलरी, अकाउंट में 10 करोड़... चुनावी हलफनामे में हुआ जया और अमिताभ बच्चन के संपत्ति का खुलासा
ADVERTISEMENT
बॉलीवुड अभिनेत्री और महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन पांचवीं बार राज्यसभा जा रही हैं. वो बीते चार बार से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा की सांसद हैं और इस पार्टी से फिर राज्यसभा पहुंचेंगी.
Uttar Pradesh News : बॉलीवुड अभिनेत्री और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पत्नी जया बच्चन पांचवीं बार राज्यसभा जा रही हैं. वो बीते चार बार से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा की सांसद हैं और इस पार्टी से फिर राज्यसभा पहुंचेंगी. जया बच्चन ने मंगलवार को नामांकन शपथ पत्र दाखिल किया, जिसमें जया के साथ-साथ उनके पति और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की संपत्ति का खुलासा भी हो गया. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, जया बच्चन की कुल संपत्ति 1 करोड़ 63 लाख 56 हजार 190 रुपये है.

