लेटेस्ट न्यूज़

UP Nikay Chunav: इस महिला नेता ने तो अखिलेश को सीधे मुंह पर ही मना कर दिया!

ADVERTISEMENT

Nikay Chunav : लो भईया! इस महिला नेता ने तो अखिलेश को सीधे मुंह पर ही मना कर डाला!

social share
Google CTA

UP Nikay Chunav 2023: सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी उन्हें जेल से बाहर लाने के लिए भिड़ी हुई हैं.  जब-तब कैमरे के सामने रो भी पड़ती हैं. अब नसीम सोलंकी को चुनाव लड़ाने के प्लान में हैं अखिलेश यादव. कानपुर के मेयर सीट का ऑफर सीधे अखिलेश यादव ने दिया, लेकिन खबर है कि नसीम सोलंकी ने इनकार कर दिया.

आपको बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात हुई. नसीम सोलंकी ने सीसामऊ विधानसभा के 14 वार्डों के सपा उम्मीदवारों की लिस्ट अखिलेश यादव को सौंपी. नसीम सोलंकी द्वारा दी गई लिस्ट में प्रत्येक वार्ड से एक-एक नाम दिया गया है. अखिलेश की तरफ से नाम फाइनल करने का आश्वासन भी मिला है.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी इरफान की पत्नी को कानपुर में मेयर पद के लिए बनाना चाहती दावेदार बनाना चाहती है. इरफान की पत्नी के मुताबिक फिहला उनका परिवार मुश्किलों से गुजर रहा है. मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं. नसीम सोलंकी ने यूपी तक से बातचीत में कहा कि चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें सोचने का कुछ समय और दिया है, इस दौरान वह इरफान से भी बात करेंगी और आगे का फैसला लेंगी.