लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद: क्राइम शो से मिला आइडिया, मकान मालिक ने किराएदार को 3 टुकड़ों में कर किया गायब

ADVERTISEMENT

Ghaziabad crime news: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना इलाके में पीएचडी के छात्र अंकित खोखर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने उसके मकान मालिक…

social share
Google CTA

Ghaziabad crime news: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना इलाके में पीएचडी के छात्र अंकित खोखर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने उसके मकान मालिक उमेश शर्मा और दूसरे आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार किया है. बेहद शातिराना तरीके से हत्या की इस पूरी साजिश को, पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया. हत्यारे ने पूरी कोशिश की कि पुलिस के हाथ उस तक ना पहुंच सकें. हत्या की साजिश को रचने के लिए उसने कुछ फिल्मों और हत्या से जुड़े क्राइम शो को देखा, जिसके बाद उसे पता लगा कि अगर किसी मरने वाले का शव ना मिले तो हत्या की पुष्टि होना बेहद मुश्किल होगा. अब हत्या की खौफनाक साजिश को हम सिलसिले वार तरीके आपको बताते हैं.