लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में गयास ने सरकारी स्कूल में मिड डे मील के लिए रखा LPG सिलेंडर किया चोरी, फिर ये कहानी पता चली

बाराबंकी के एक सरकारी स्कूल से मिड डे मील में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर चोरी हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी का सिलेंडर बरामद किया है. मामले की जांच जारी है. सिलेंडर की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP News: गैस सिलेंडर चोरी की घटना बाराबंकी के एक सरकारी स्कूल में सामने आई है. बाराबंकी के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील के लिए रखा एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गया. चोर ने स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर सिलेंडर चुराया. प्रधान प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने सुबह संदिग्ध युवक को सिलेंडर छुपाते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी गयास को हिरासत में लिया जबकि उसका साथी लवकुश फरार है. चोरी हुआ सिलेंडर खेत से बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.