Akanksha Dubey News : आकांक्षा दुबे के केस को सुनकर रो पड़े थे सांसद,बोले..’सीएम योगी के राज में नहीं बच पाएगा कोई’
ADVERTISEMENT
Akanksha Dubey News : आकांक्षा दुबे के केस को सुनकर रो पड़े थे सांसद,बोले..’सीएम योगी के राज में नहीं बच पाएगा कोई’
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में 26 मार्च की रात भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे की हुई मौत के मामले में अब आजमगढ़ से बीजेपी सांसद और भोजपूरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ का भी बयान सामने आया है.. उनका कहना है की जैसे ही इस दुखद खबर की इनको जानकारी हुई वो भावुक होगए थे.. आकांक्षा दुबे को पहले से जानते थे.. आपको बता दें कि आकांक्षा, भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं. आकांक्षा दुबे के पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था. बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था. इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं.
