लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी सांसद वरुण गांधी के इन बयानों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को किया मजबूर?

ADVERTISEMENT

यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल हो सकने की अटकलों के बीच राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि…

social share
Google CTA

यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल हो सकने की अटकलों के बीच राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनके चचेरे भाई और कांग्रेस की विचारधारा में बहुत अंतर है. उन्होंने साथ ही घोषणा की कि यदि कोई उनका ‘‘गला भी काट दे’’, तो भी वह ‘‘आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यालय नहीं’’ जाएंगे.

राहुल गांधी ने कई मामलों को लेकर भाजपा की अक्सर आलोचना करने वाले वरुण गांधी को लेकर कहा, ‘‘मैं उनसे मुलाकात कर सकता हूं, उन्हें गले लगा सकता हूं, लेकिन मैं उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता. यह असंभव है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय में वरुण ने उस विचारधारा को अपनाया था, शायद अब भी उसे मानते हैं, इसलिए मैं उसे (विचारधारा को) स्वीकार नहीं कर सकता.’’

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वरुण भाजपा में हैं और यदि वह यात्रा में शामिल होते हैं, तो उन्हें समस्याओं का सामना पड़ेगा, यानी भाजपा आपत्ति कर सकती है.

एक सवाल पर राहुल ने कहा कि वरुण गांधी ने एक बार उनसे कहा था कि आरएसएस अच्छा काम कर रहा है. कांग्रेस नेता ने याद किया कि तब उन्होंने अपने चचेरे भाई से कहा था कि अगर उन्होंने अपने परिवार के बारे में पढ़ा और समझा होता, तो उन्होंने ऐसी बात नहीं कही होती.

एक समय वरुण गांधी बीजेपी के पोस्टर हिंदू ब्वॉय थे. अब उनकी यही इमेज शायद कांग्रेस और राहुल गांधी को असहज कर रही है, जिसको लेकर राहुल गांधी ने यह बयान भी दिया है.

वरुण गांधी के कुछ बयानों ने राहुल गांधी को क्या ऐसा करने के लिए मजबूर किया है? ऊपर दिए गए वीडियो पर क्लिक कर पूरी राजनीति समझें.

वरुण गांधी के कांग्रेस में आने के सवाल पर राहुल बोले- ‘मैं उनसे गले लग सकता हूं लेकिन…’