‘मिट्टी में मिलाने’ वाली बात से लग रहा है माफिया अतीक की बहन को डर! कही ये बात
Viral : ‘मिट्टी में मिलाने’ वाली बात से लग रहा है माफिया अतीक की बहन को डर.. कहा,’पहले से…’ | Ashraf
ADVERTISEMENT
माफिया अतीक अहमद की छोटी और अशरफ की बड़ी बहन आयशा नूरी डर जाहिर करते हुए कहा कि ‘अब अशरफ को जान का खतरा है.’ आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है. इसी सिलसिले में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से उसका भी वॉरेंट लिया है. आज यानी शनिवार को प्रयागराज पुलिस अशरफ को प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेश कर उमेश पाल हत्याकांड में न्यायिक अभिरक्षा मांग सकती है. इसके मंजूर होते ही उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए अशरफ की पुलिस रिमांड मांगी जाएगी.