Atik-Ashraf Death: अतीक और अशरफ की मौत के बाद भी ये केस बहुत भारी पड़ेंगे!
ADVERTISEMENT
Atik-Ashraf Death: अतीक और अशरफ की मौत के बाद भी ये केस बहुत भारी पड़ेंगे!
प्रयागराज में हुई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब एक बड़ा फैसला लिया गया है. वो फैसला है, अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ जो भी मुकदमें दर्ज थे उन्हें बंद करने का. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर अलग-अलग कोर्ट में जो मुकदमे चल रहे थे उन्हें बंद कर दिया जाएगा. मुकदमों के विवेचकों की ओर से कोर्ट में दोनों की मौत को लेकर रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है. रिपोर्ट दाखिल होने के बाद अब अदालत मुकदमे बंद करने पर मुहर लगाएगी.
