UPTak Baithak Logo

अतीक की सताई हुई श्वेता शर्मा और उनके पति मोहशीन परवेज की कहानी

ADVERTISEMENT

Atiq Ahmad : करोड़ों की जमीन को अतीक ने सेकेंडों में 2 लाख में खरीद ली!

social share
Google CTA

Atiq Ahmad news: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद कथित तौर पर अतीक के सताए हुए लोगों की कहानियां सामने आई हैं. ऐसी ही एक कहानी श्वेता और मोहनीश परवेज की है. प्रयागराज के खुलताबाद इलाके के नुरुल्लाह रोड पर श्वेता शर्मा के ससुराल की जमीन बेहद ही प्राइम लोकेशन पर थी. इसमें कई दुकानें बनी थीं. आरोप है कि पिछले साल 22 नवंबर को अचानक ही अतीक के गुर्गे पहुंचते हैं और श्वेता शर्मा के पति मोहनीश परवेज और उसके मामा को गन पॉइंट पर उठा ले जाते हैं. बाजार की बेशकीमती चार दुकानों को जबरन खाली कराकर और खुद को अतीक अहमद का आदमी बताकर मोहनीश परवेज और उसके मामा से जबरन पूरी जमीन लिखवा लेते हैं.