सीएम योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश यादव की चुटकी जबरदस्त वायरल!
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में जिलों का नाम बदलने की मांग थम नहीं रही है. लगातार कोई न कोई बीजेपी नेता किसी जगह का नाम बदलने को…
उत्तर प्रदेश में जिलों का नाम बदलने की मांग थम नहीं रही है. लगातार कोई न कोई बीजेपी नेता किसी जगह का नाम बदलने को लेकर सरकार के पास प्रपोज़ल भेज रहे हैं. 2022 चुनाव से पहले नाम बदलने की इस सियासत ने विपक्षी पार्टियों को भी सरकार के ऊपर हमला करने का पूरा मौका दे दिया है. उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने जगहों के नाम बदलने को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि रंग-रोगन करवाना और नाम बदलना यूपी के सीएम का नया फैशन है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने यूपी में कोई काम नहीं किया. अब उन्हें चुनाव में जनता के बीच जाना है इसिलए यह बस कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि ‘जिलों के क्या किसी भी मोहल्ले का नाम बदला जा सकता है। गांव का नाम बदला जा सकता है। इटावा से लखनऊ चले गए तो आपका नाम भी बदल दिया जाएगा।’