जानलेवा हमले के बाद एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक के सब्सक्राइबर्स की संख्या अब इतनी हुई, चौंक जाएंगे
UP News: गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गला रेतने की कोशिश की गई थी. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मगर इसके बाद से लोग एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की वीडियो देखने की कोशिश कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT
UP News: 27 फरवरी को गाजियाबाद के एक ऑफिस में एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला किया गया था. उनका गला रेतने की कोशिश की गई थी. गले और पेट पर कई हमले किए गए थे. बता दें कि सलीम की हालत गंभीर हुई और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है. भारी सुरक्षा के बीच उनका इलाज चल रहा है. इस घटना में शामिल 2 आरोपी सगे भाई हैं. दोनों ही उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं. बता दें कि दोनों के ऊपर ही यूपी पुलिस ने 1-1 लाख का इनाम रखा हुआ था. अब ये दोनों ही एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं.