UP मौसम अलर्ट: आगरा में बारिश से सड़कें लबालब, प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी-उमस से राहत
सावन शुरू होने वाला है पर उत्तर प्रदेश के तमाम जिले अभी भी बारिश के लिए तरस रहे हैं. कहीं बरसे तो कहीं तरसे बादल…
ADVERTISEMENT

सावन शुरू होने वाला है पर उत्तर प्रदेश के तमाम जिले अभी भी बारिश के लिए तरस रहे हैं. कहीं बरसे तो कहीं तरसे बादल की तर्ज पर रविवार को प्रदेश के आगरा और उसके आसपास बारिश हुई. वहीं गौतम बुद्ध नगर और उसके आसपास के जिलों में बादल छाए रहे. बारिश तो नहीं हुई पर गर्मी और भारी उमस से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली.









