UP Board Exam 2023: पहले दिन ही चार लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, पकड़े गए इतने ‘मुन्ना भाई’
UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं की आज से शुरुआत हो गई है. वहीं एग्जाम के…
ADVERTISEMENT

10th_clss_board_exam_Jaison_08062020__2_
UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं की आज से शुरुआत हो गई है. वहीं एग्जाम के पहले दिन ही 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा में प्रदेश भर के 40,2054 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी. यूपी बोर्ड परीक्षा के हिंदी एवं प्राम्भिक हिंदी की प्रथम पाली में 21,7702 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ी. वहीं इंटर मीडिएट की सैन्य विज्ञान परीक्षा में 487 छात्र रहे अनुपस्थित रहे. वही इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा में 18,3865 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी.