लेटेस्ट न्यूज़

ISI के लिए जासूसी करने वाले संदिग्ध को UP ATS ने किया गिरफ्तार, मुंबई से पहुंचा था लखनऊ

Uttar Pradesh News: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम करने वाला मुकीम उर्फ अर्शद को गिरफ्तार किया है. मिली…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम करने वाला मुकीम उर्फ अर्शद को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एटीएस ने मुकीम उर्फ अरशद को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है.बताया जा रहा है कि,एटीएस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करके आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है.

 UP ATS ने किया गिरफ्तार

वहीं कोर्ट से आईएसआईएस के लिए काम कर रहे मुकीम को पुलिस रिमांड में लेने के लिए कोर्ट से अपील कर रही है. वहीं यूपी एटीएस ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि,पूर्व में गिरफ्तार रइस, अरमान अली,और मो० सलमान सिद्दीकी से पूछताछ में मुकीम का खुलासा हुआ था. जिसमें गिरफतार अभियुक्तों ने मुकीम पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के की बात कही थी. जिसके चलते एटीएस मुकीम की तलाश कर रही थी और आज लखनऊ से उसे धर दबोचा.

हालांकि अब एटीएस कोर्ट के जरिए अभियुक्त मुकीम को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी ताकि नेटवर्क में और कौन कौन लोग जुड़े है. साथ ही साथ इन लोगों का साथ देश विरोधी गतिविधियों में कौन दे रहे इसकी जानकारी मिल सके. रिमांड में पूछताछ के बाद एटीएस खुलासा करेगी. एटीएस को मुकीम के पास से 1 मोबाइल,दो सिम और 617 रुपए नकद बरामद हुआ है. बता दें कि आईएसआईएस जासूस मुकीम उर्फ अरशद गोंडा का रहने वाला है.