उमेश पाल केस में माफिया अतीक की बहन बनाई गई आरोपी, आयशा ने की थी गुड्डू बमबाज की मदद!
Prayagraj News: उमेश पाल शूटआउट में माफिया अतीक अहमद का परिवार तो पहले से ही फंसा हुआ था. मगर अब अतीक की बहन भी इस…
ADVERTISEMENT

Atique Ahmed and Ayesha Noori
Prayagraj News: उमेश पाल शूटआउट में माफिया अतीक अहमद का परिवार तो पहले से ही फंसा हुआ था. मगर अब अतीक की बहन भी इस केस में फंस गई है. पुलिस ने अब अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को भी आरोपी बना दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, अतीक की बहन आयशा पर आरोप है कि उसकी शूटरों के फरार होने में अहम भूमिका है. अब पुलिस आयशा की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है.