लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, रुपयों से भरा बैग लेकर मेरठ पहुंचा था गुड्डू मुस्लिम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्यााकांड (Umesh Pal Murder Case ) को 38 दिन हो गए हैं पर पुलिस के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्यााकांड (Umesh Pal Murder Case ) को 38 दिन हो गए हैं पर पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. इस हत्याकांड में शामिल पांचों शूटर फरार हैं, इनको तलाशने के लिए कई राज्यों में दर्जनों टीमें लगी हुईं हैं. इसी बीच उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में अतीक का बहनोई अखलाक अहमद हत्याकांड के शूटर गुड्डू मुस्लिम से मुलाकात करते हुए दिखाई पड़ रहा है.

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गुड्डू मुस्लिम मेरठ में कुछ दिनों तक छिपा हुआ था. यूपी तक के पास गुड्डू मुस्लिम का सीसीटीवी फुटेज है. अखलाक के घर गुड्डू मुस्लिम पैसे लेने आया था. गुड्डू बमबाज, अखलाक के घर दाखिल होता हुआ और रुपयों से भरा बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. गौरतलब है कि गुड्डू मुस्लिम अखलाक अहमद से मिलने के लिए 5 मार्च को मेरठ पहुंचा था उससे पहले असद अखलाक से मिलकर निकल चुका था.

मालूम हो कि अतीक के साले अखलाक को यूपी एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. अखलाक, अतीक की बाहन शाइस्ता नूरी का पति है.

यूपी पुलिस की रडार पर है अतीक का परिवार

बता दें कि शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है. माना जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या के बाद शूटर शाइस्ता परवीन से मिलने गए थे. गौरतलब है कि 24 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में घायल एक दूसरे सुरक्षाकर्मी की भी लखनऊ के एसजीपीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी. इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और दो बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस इस घटना को लेकर अतीक से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर रही है.