लखनऊ में पुलिस कस्टडी में जिस मोहित पांडे की हुई मौत उसकी पत्नी का हाल देख रो पड़ेंगे आप
Lucknow Mohit Pandey police custody death: लखनऊ में पुलिस हिरासत में मोहित पांडे नाम के युवक की मौत के बाद उसके परिवार की स्थिति बेहद दर्दनाक है. युवक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. घर की महिलाओं का रुदन किसी से देखा नहीं जा पा रहा. पर सबसे बड़ा शॉक मोहित पांडे की पत्नी को लगा है.
ADVERTISEMENT

Mohit Pandey wife.
Lucknow Mohit Pandey police custody death: लखनऊ में पुलिस हिरासत में मोहित पांडे नाम के युवक की मौत के बाद उसके परिवार की स्थिति बेहद दर्दनाक है. युवक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. घर की महिलाओं का रुदन किसी से देखा नहीं जा पा रहा. पर सबसे बड़ा शॉक मोहित पांडे की पत्नी को लगा है. पुलिस पर आरोप हैं कि थाने में रात भर रखने के दौरान मोहित पांडे को इतना पीटा गया कि बाद में उसकी मौत हो गई. यूपी Tak मोहित पांडे की मौत के बाद उसके घर पहुंचा. माहौल इतना गमगीन है, जिसे बयान कर पाना भी मुमकिन नहीं. घर की महिलाएं रो रही हैं, तो मोहित पांडे की पत्नी की आंखें पथराई हुई हैं. वो बेसुध सी बस एकटक देखे जा रही है कि उसका पति अब लौट कर नहीं आएगा. मोहित की पत्नी के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल पा रहे हैं.
