लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, मासूम को देखकर परिवार में मचा कोहराम

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब घटना होने से चिकित्सा जगत में हलचल मच गई है. बरेली के अस्पताल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब घटना होने से चिकित्सा जगत में हलचल मच गई है. बरेली के अस्पताल में एक दुर्लभ तरह का बच्चा पैदा हुआ जो कि जन्म से पूर्व गर्भ में ही मर चुका था. बताया जा रहा है कि बच्चे का रंग पूरी तरह से सफेद था. बच्चा जब पैदा हुआ तो दांत ऊपर के निकले हुए थे. बच्चे की आंखें की पलके भी पलटी हुई थी और त्वचा भी जगह-जगह से फटी हुई थी. यह दृश्य देखकर डॉक्टर स्टाफ भी एक पल को घबरा गए और परिवार के लोग भी हैरान रह गए. हालांकि डॉक्टरों ने इस बीमारी का पता लगाने के लिए बच्चे के त्वचा के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं.