लेटेस्ट न्यूज़

लंबा ओवरकोट पहन सड़क पर निकल ले रहे महाकुंभ आने वालों का हालचाल, कौन हैं प्रयागराज के DM रविंद्र मांदड़?

देशभर से करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इन सब के बीच प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ की भी खूब चर्चा हैं. इस खबर में आप डीएम मांदड़ की पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

IAS Ravindra Kumar Mandar Life Story: इन दिनों प्रयागराज का जिक्र आते ही लोगों की जुबान पर महाकुंभ का नाम अपने आप ही आ जा रहा है. प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ की धूम है. देशभर से करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इन सब के बीच प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ की भी खूब चर्चा हैं. अभी हालिया डीएम मांदड़ जब लंबा ओवरकोट पहन स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे, तब लोग उन्हे देखते ही रह गए. डीएम ने महाकुंभ में आए लोगों से हालचाल भी पूछा. इस दौरान उनके साथ डीआईजी अजय पाल शर्मा भी मौजूद रहे. इस बीच डीएम मांदड़ चर्चा के केन्द्र में हैं. इस खबर में आप डीएम मांदड़ की पूरी कहानी जानिए.