CA रह चुके IAS को मिली महाकुंभ की कमान, अफसर विजय किरण आनंद में क्या है खास?
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरों पर। आईएएस विजय किरण आनंद के नेतृत्व में हो रही तैयारियां, जानें उनकी कहानी.
ADVERTISEMENT

IAS Vijay Kiran Anand
IAS Vijay Kiran Anand News: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं. इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद को सौंपी गई है. यह आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा. विजय किरण आनंद की नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल से इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में जब चर्चा विजय किरण आनंद की हो रही है तो खबर में आगे उनकी पूरी कहानी विस्तार से जानिए.